शानदार ऐक्ट्रेससमांथा रुथ प्रभु साउथ फिल्म इंटस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने कई तमिल और तेलुगू फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों की तारीफें बटोरी हैं। Image Credit: Instagram/samantharuthprabhuoffl
हैदराबाद हाउस समांथा फिलहाल हैदराबाद के जुबली हिल्स इलाके में एक आलीशान बंगले में रहती हैं। ये बंगला उन्होंने अपने पूर्व पति नागा चैतन्य के साथ मिलकर खरीदा था। Image Credit: Instagram/samantharuthprabhuoffl
ऑल व्हाइट बेडरूमसमांथा का ऑल व्हाइट बेडरूम काफी खूबसूरत है। इसमें गहरे भूरे रंग के हेडबोर्ड के साथ सफेद रंग का क्वीन साइज़ बेड है। बेड के बगल में सिंपल सी सफेद साइड टेबल्स हैं, जिन पर ग्लास शेड के मेटल लैंप्स रखे हैं।Image Credit: Instagram/samantharuthprabhuoffl
लिविंग रूमसमांथा का लिविंग रूम भी उनके बेडरूम की तरह व्हाइट टोन में हैं। यहां एक ऑफ व्हाइट लेदर सोफा है, जिस पर पिंक फर कुशंस रखे हैं। इस रूम में एक बड़ा फ्लैट स्क्रीन टीवी और दो बड़े-बडे़ स्पीकर्स भी रखे हैं। Image Credit: Instagram/samantharuthprabhuoffl
किचन और डाइनिंग एरियासमांथा का किचन मॉडर्न स्टाइल का है। इसमें सफेद दीवारें और वुड शेल्व्स हैं। वहीं उनके डाइनिंग एरिया की दीवारें ग्रे कलर में हैं जिसमें एक बड़ी ब्राउन मार्बल डाइनिंग टेबल और रेड कलर की कुर्सियां हैं। Image Credit: Instagram/samantharuthprabhuoffl
बैकयार्डसमांथा का बैकयार्ड मॉडर्न और क्लासिक टच वाला है। यहां भी व्हाइट सीलिंग, व्हाइट मेटल वॉल्स और व्हाइट कलर की कुर्सियां हैं। यहां ग्रास कारपेट्स और लाउंज एरिया भी है। Image Credit: Instagram/samantharuthprabhuoffl
किचन गार्डनसमांथा को बागवानी करना पसंद है, इसीलिए उन्होंने अपने घर में किचन गार्डन भी बना रखा है। वो यहां बटरहेड लेट्यूस, पालक और कई सब्जियां उगाना पसंद करती हैं।Image Credit: Instagram/samantharuthprabhuoffl
स्विमिंग पूलसमांथा के घर के बैकयार्ड में एक खूबसूरत इनडोर स्विमिंग पूल भी है। यहां भगवान बुद्ध की एक सफेद मूर्ति लगी है और बैकग्राउंड में एक डिजाइनर वॉल भी है।Image Credit: Instagram/samantharuthprabhuoffl
हरा भरा गार्डनसमांथा के घर में एक बड़ा सा गार्डन भी है, जहां वो अपने पेट्स के साथ खेलती हैं और टाइमपास करती हैं। यहां ओवल शेप का एक खूबसूरत सा काउच भी है। Video Credit: Instagram/samantharuthprabhuoffl