कपूर खानदानकपूर खानदान को बॉलीवुड की फर्स्ट फैमिली के नाम से जाना जाता है। इस फैमिली ने बॉलीवुड को कई सितारे दिए। लेकिन पढ़ाई के मामले में ये फैमिली फसड्डी रह गई।Image Credit: Instagram/kareenakapoorkhan
राज कपूरपढ़ाई के मामले में राज कपूर भी फिसड्डी रहे हैं। उन्होंने केवल छठवीं क्लास तक ही पढ़ाई की है। यहां तक कि वो छठवीं भी पास नहीं कर पाए।Image Credit: Instagram/kareenakapoorkhan
शशि कपूरशशि कपूर ने भी पढ़ाई को ज्यादा महत्व ना देते हुए स्कूल को भी आधे में छोड़ दिया था। हालांकि उन्होंने किस क्लास तक स्कूल की पढ़ाई की है ये भी किसी को नहीं पता। Image Credit: TOI
रणधीर कपूररणधीर कपूर ने भी पढ़ाई को ज्यादा महत्व नहीं दिया है। वो नौवीं फेल हैं इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया था।Image Credit: Instagram/therealkarismakapoor
रणबीर कपूररणबीर कपूर ने तो हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया है कि उनके 10वीं में 56% आए थे। जिसके बाद परिवार में खूब खुशियां मनी थीं। उन्हें अपने खानदान का सबसे पढ़ा-लिखा व्यक्ति माना जाता है।Image Credit: Instagram/viralbhayani
रिद्धिमा कपूररिद्धिमा कपूर साहनी ने बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया शायद यही कारण था कि उन्होंने अपना फोकस पढ़ाई में रखा और लंदन से डिज़ाइनिंग की पढ़ाई की।Image Credit: Instagram/riddhimakapoorsahniofficial
करिश्मा कपूरलोलो ने तो सिर्फ पांचवी क्लास तक ही पढ़ाई थी। छठवीं कक्षा से उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी और बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने में जुट गईं।Video Credit: Instagram/therealkarismakapoor
करीना कपूरबेबो को पढ़ाई में बचपन से ही कोई रुचि नहीं थीं। हालांकि फिर में मन मारकर उन्होंने स्कूलिंग तो जैसे-तैसे पूरी कर ही ली लेकिन कॉलेज में एडमिशन लेने के बावजूद उनका मन नहीं लगा।Video Credit: Instagram/kareenakapoorkhan