
Economics में किसे दिया गया नोबल प्राइज:
दरअसल आपको बता दूं कि वर्ष 2022 के लिए नोबेल प्राइज से सम्मानित करने की अंतिम घोषणा 10 अक्टूबर को थी यानी कि इस साल नोबेल प्राइज की घोषणा 3 अक्टूबर से ही शुरू की गई थी और सभी क्षेत्रों में अभी तक नोबेल पुरस्कार मिल चुका था लेकिन सिर्फ इकोनॉमिक्स में नोबेल पुरस्कार नहीं दिया गया था जिसकी घोषणा 10 अक्टूबर को कर दी गई।
आपको बता दूं कि इकोनॉमिक्स के क्षेत्र में वर्ष 2022 के नोबेल पुरस्कार विजेता का नाम घोषित कर दिया गया है इस बार इकोनॉमिक्स के क्षेत्र में नोबेल प्राइज से तीन अर्थशास्त्रियों को सम्मानित किया गया है।
आपको बता दूं कि रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज के द्वारा इस बार इकोनॉमिक्स का नोबेल प्राइज बेन एस. बर्नानके, डगलस डब्ल्यू. डायमंड और फिलिप एच. डायबविग को बैंकों और वित्तीय संकटों पर शोध करने के लिए economics के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
आपको बता दूं कि वर्ष 2021 में भी 3 लोगों को नोबेल प्राइज से सम्मानित किया गया था जिसमें पुरस्कार विजेता का नाम इस प्रकार है डेबिड कार्ड, जोशुआ एंग्रिस्ट और गुइडो इम्बेंस इन सभी को इकोनॉमिक्स के क्षेत्र में वर्ष 2021 में नोबेल प्राइज से सम्मानित किया गया था।
जानिए कितने क्षेत्रों में दिया जाता है नोबेल प्राइज :
आपको बता दूं कि नोबेल प्राइज 6 क्षेत्रों (शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र के क्षेत्र )में दिया जाता है लेकिन आपको मालूम होना चाहिए कि या नोबेल प्राइज वर्ष 1901 ईस्वी में अल्फ्रेड नोबेल की याद में मनाया जाता है इसे विश्व का सर्वोच्च अवार्ड माना जाता है यह अवार्ड 6 क्षेत्रों में दिया जाता है 5 क्षेत्रों में नोबेल अवार्ड स्टॉकहोम में दिया जाता है लेकिन एक क्षेत्र इनकी शांति का नोबेल पुरस्कार सिर्फ नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में दिया जाता है।