
Karwa chauth 2022:
दरअसल आपको बता दूं कि आज हमारे देश में करवा चौथ व्रत मनाया जाएगा इस पावन पर्व में आप अपने जीवनसाथी दोस्तों तथा परिजनों और शुभचिंतकों को बधाई देंगे तथा उनके जीवन में मां पार्वती और चंद्र देव की कृपा हो।
आपको बता दूं कि आज देश भर में करवा चौथ व्रत मनाया जा रहा है इस व्रत को सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखी दांपत्य जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती है सुहागन महिला के साथ-साथ आपको बता दूंगी कुंवारी लड़कियां जिनका विवाह हाल ही में होने वाला है वह लड़कियां भी अपने होने वाले जीवन साथी के लिए इस व्रत को रखते हैं।
आपको बता दूं कि इस वर्ष में आज मां पार्वती के साथ शिवजी और परम पूज्य गणेश जी का पूजा अर्चना किया जाता है इसके साथ ही करवा के अखंड सौभाग्य की कथा भी सुनते हैं तथा रात्रि के समय में चंद्रमा को अर्घ्य देकर अपने पति की दीर्घायु की कामना करते हैं चंद्रमा को जल अर्पित करने से पति और पत्नी के बीच का रिश्ता काफी मजबूत हो जाता है इसके साथ ही दोनों सुख समृद्धि के साथ जीवन व्यतीत करने की कामना भी करते हैं।
जानिए क्या है शुभ मुहूर्त
आपको बता दूंगी 13 अक्टूबर को चतुर्थी ,तिथि कृष्ण पक्ष कार्तिक मास गुरुवार के दिन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त शाम 5:54 से लेकर 7:03 तक शुभ मुहूर्त माना गया है।
चंद्रोदय 13 अक्टूबर को 8:09 पर होगी यह शुभ मुहूर्त माना जाएगा।
जानिए क्या है पूजन की विधि
दरअसल आपको बता दूं कि हिंदी पंचांग के मुताबिक हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर करवा चौथ का पावन पर्व मनाया जाता है यह पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए एक सबसे बड़ा त्यौहार मनाया जाता है सुहागिन महिलाओं करवा चौथ व्रत का इंतजार लगभग साल से भर से करते रहते हैं इस दिन महिलाएं अपने सोलह श्रृंगार पूरा करके पूरे दिन बिना पानी पिए रहती है तथा शाम को माता करवा की पूजन तथा कथा को सुनती है तथा रात को चांद के निकलने पर अर्घ्य देते हुए अपने पति के हाथों से पानी पीकर व्रत तोड़ती है।