
ग्लोबल इन्नोवेशन इंडेक्स 2022 में भारत को मिली बड़ी सफलता :
दरअसल आपको बता दूं कि भारत को ग्लोबल इन्नोवेशन इंडेक्स 2022 में बड़ी कामयाबी मिली है इस बार भारत की आंकड़ा 2021 के अपेक्षा वर्ष 2022 में अच्छी रही है आपको बता दूं कि वर्ष 2021 में ग्लोबल इन्नोवेशन इंडेक्स में भारत का स्थान 46 में पर था वहीं वर्ष 2022 में भारत का स्थान 40 में नंबर पर आ गया है यह भारत के लिए बहुत बड़ी कामयाबी है।
वही आपको बता दूं कि ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में पहले स्थान पर स्वीटजरलैंड आया है इसके बाद अमेरिका , स्वीडन ,यूनाइटेड किंगड, नीदरलैंड ,कोरिया ,सिंगापुर ,जर्मनी ,फिनलैंड, डेनमार्क, चाइना, फ्रांस और जापान का स्थान हैं। यह आंकड़ा वर्ष 2022 का है वहीं भारत का स्थान ग्लोबल इन्नोवेशन इंडेक्स 2022 में 40 में नंबर पर आ गया है जो कि वर्ष 2021 में 46 में क्रम पर था।
आपको बता दूं कि यह रिपोर्ट स्टार्टअप के लिए अनुकूल माहौल बनाने तथा सरकारी व निजी संगठन की डेवलपमेंट के लिए काफी महत्वपूर्ण बताया जाता है इस रिपोर्ट को सरकार अपनी नीतियों को सुधारने का जरिया मानते हैं जिसके तहत सरकार अपनी मौजूदा स्थिति में बदलाव करके देश को एक अच्छे मार्ग पर ले जाना चाहते हैं।
2015 में भारत का स्थान 81वां:
आपको बता दूं कि ग्लोबल इन्नोवेशन इंडेक्स 2015 में भारत का स्थान 81वां था लेकिन काफी सुधार के बाद भारत का स्थान ग्लोबल इन्नोवेशन इंडेक्स 2022 में 40वें क्रम पर पहुंचा, यह भारत के लिए बहुत ही अच्छी खबर है क्योंकि आपको बता दूं कि इस इंडेक्स से देश में स्टार्टअप के लिए एक बेहतरीन माहौल तैयार किया जाता है और इसके साथ ही नवाचार को बढ़ाने में मदद मिलती है इस पर भारत सरकार लगातार मेहनत कर रहे हैं।